Sunday, July 28, 2019

नारियल का सेवन रात में किया जाए तो मिलते हैं आश्चर्यजनक लाभ

नारियल के बिना किसी भी तरह के पूजन को अधूरा माना जाता है। इतना ही नहीं, लोग इसे खाना भी काफी पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर इसके मात्र एक टुकड़े का सेवन रात में किया जाए तो इससे आपको आश्चर्यजनक लाभ मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं नारियल का सेवन करने के कुछ बेहतरीन लाभों के बारे में-

जिन लोगों को कब्ज आदि समस्या होती है, उन्हें रात को सोने से पहले नारियल का सेवन अवश्य करना चाहिए। दरअसल, इसमें फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है इसलिए इसका सेवन करने से सुबह आपका पेट सही से साफ हो जाता है तथा आपकी कब्ज की समस्या खत्म हो जाती है।

कुछ लोगों को सफर के दौरान मितली, उल्टी व जी मचलाने जैसी समस्या होती हैं ऐसे में आपको नारियल का एक टुकड़ा खा लेना चाहिए। ऐसा करने पर व्यक्ति को उल्टी आना बंद हो जाती है।

नारियल का छोटा सा टुकड़ा आपके दिल का भी ख्याल रखता है। यह आपके हार्ट के लिए बहुत लाभदायक है। साथ ही यह अच्छा एंटीबायोटिक भी है जो आपकी कई प्रकार की एलर्जी भी दूर करता है।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2yjbF4w

No comments:

Post a Comment