Friday, October 5, 2018

जेट प्रिविलेज से जेट एयरवेज को मिले 258 करोड़ रुपए

गंभीर वित्तीय संकट से गुजर रही दिग्गज विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने यह कहा कि उसे जेट प्रिविलेज से तकरीबन 258 करोड़ रुपए मिले हैं। आपको बता दे की यह विमानन कंपनी का अग्रिम टिकट बुकिंग का ग्राहक लॉयल्टी कार्यक्रम है। ताजा वित्तपोषण नरेश गोयल प्रवर्तित पूर्ण सेवा विमानन कंपनी के लिए जीवनरेखा की तरह है, जो लगातार घाटे की वजह से गंभीर वित्तीय संकट झेल रही है।


advertisement:


आपको बता दे की नकदी संकट की वजह से एयरलाइन अपने कर्मचारियों को वेतन देने में देरी कर रही है, जबकि प्रबंधन ने अपने पारिश्रमिक में कटौती की है। जेट प्रिविलेज में बहुलांश तकरीबन 50.1 प्रतिशत की हिस्सेदारी एतिहाद एयरवेज के पास है। एतिहाद के पास जेट में भी तकरीबन 24 प्रतिशत हिस्सेदारी है।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2PdugWs

No comments:

Post a Comment