Friday, October 5, 2018

भारत में मुफ्त सोलर बिजली देगा सॉफ्टबैंक

दिग्गज कम्पनी सॉफ्टबैंक ने भारत में मुफ्त में बिजली की सप्लाई का ऑफर दिया है। सॉफ्टबैंक के CEO मसायोशी सन ने यह कहा है कि वे भारत को फ्री में सोलर बिजली देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रॉजेक्ट्स के पावर परचेज अग्रीमेंट (PPA) खत्म होने के बाद इंटरनैशनल सोलर अलायंस (ISA) के सभी देशों को तकरीबन 25 साल बाद क्लीन एनर्जी की सप्लाई वह फ्री में करेगा।


advertisement:


25 साल बाद मिलेगी मुफ्त बिजली

मयायोशी ने यह कहा कि सोलर पावर प्लांट से उत्पादित बिजली की आपूर्ति के लिए बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) के साथ तकरीबन 25 साल के लिए होने वाले पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) की अवधि समाप्त होने के बाद वह फ्री में बिजली देंगे। ग्रेटर नोएडा में आयोजित ISA समिट में उन्होंने कहा कि सोलर पैनल को करीब 80 साल तक मेंटेन करके चलाया जा सकता है। पहले 25 साल में प्लांट तकरीबन 90-100 फीसदी की कपेसिटी के साथ काम करेंगे। उसके बाद इनकी क्षमता घटकर 85 फीसदी रह जाएगी और यह अगले लगभग 55 साल तक स्टेबल रहेगी।

PM मोदी के सपने को करेंगे पूरा

मयायोशी ने कहा, ‘मैं PM नरेंद्र मोदी के 2020 तक 200 गीगावॉट और 2030 तक 500 गीगावॉट के सपने को पूरा करने में पूर्ण्तः मदद करना चाहता हूं। यह कमाल की सोच है।’ ऐसा माना जा रहा है कि मयायोशीकी इस घोषणा के बाद जर्मनी, इटली, स्पेन नेपाल व अफगानिस्तान जैसे देश ISA से जुड़ सकते हैं।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2y9zGvt

No comments:

Post a Comment