
दुनिया भर के इंटरनेट यूजर्स के लिए एक बहुत बड़ी ओर बुरी खबर आ रही है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक पूरी दुनिया में अगले 48 घंटों के लिए इंटरनेट बंद रहेगा। इस खबर ने इंटरनेट यूजर्स को परेशान कर दिया है। Russia Today की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द इंटरनेट कॉरपोरेशन ऑफ असाइन्ड एंड नंबर्स’ (ICANN) इस अवधि के दौरान मेंटेनेंस से जुड़ा काम करेगी। ICANN क्रिप्टोग्राफिक की (key) को बदलेगी, जो कि इंटरनेट की एड्रेस बुक या डोमेन नेम सिस्टम (DNS) को प्रोटेक्ट करेगी।
ICANN ने कहा कि साइबर अटैक की बढ़ती घटनाओं से बचने के लिए मेंटनेंस का यह काम करना जरूरी हो गया है। एक बयान में कम्युनिकेशन्स रेगुलेटरी अथॉरिटी (CRA) ने कहा कि ग्लोबल इंटरनेट शटडाउन, सुरक्षा, स्थिर और लचीले DNS के लिए बेहद जरूरी है।
अथॉरिटी ने आगे बताया, ‘स्पष्ट कर दें कि, अगर यूजर्स के नेटवर्क ऑपरेटर्स या इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISPs) इस बदलाव के लिए तैयार नहीं हैं तो कुछ इंटरनेट यूजर्स को इससे परेशानी हो सकती है। हालांकि, उचित सिस्टम सिक्यॉरिटी एक्सटेंशन्स को इनेबल कर इस प्रभावक को नजऱअंदाज़ किया जा सकता है।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Onj2CF
No comments:
Post a Comment