
जयपुर। विधानसभा उपाध्यक्ष श्री राव राजेन्द्र सिंह से विधानसभा में निर्वासित तिब्बती संसद के चार सांसदों ने शिष्टाचार भेंट की।
विधानसभा उपाध्यक्ष ने तिब्बती सांसदों को विधानसभा की संसदीय कार्यप्रणाली एवं प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्हाेंने बताया कि विधान सभा के लिए 200 विधायक चुने जाते है विधानसभा में चार वित्तीय समितियों सहित कुल 21 समितियां कार्यरत है।
तिब्बती सांसद दलाई लामा का यह संदेश लेकर कि भारत ने निर्वासन के बाद उन्हें शरण दी उसके लिए भारत का धन्यवाद देने आए है। उन्होंने बताया की तिब्बत की स्वतंत्रता के लिए 152 लोगों ने आत्मदाह किया तब हमें आजादी से जीने का हक मिल सका।
इस अवसर पर निर्वासित तिब्बती संसद के सांसद श्री यूडोन आकाथन, गीशी लोबसांग फेन्देन, येशी डोलमा एवं कूंचूक योगफेल एवं विधानसभा के सचिव श्री दिनेश कुमार जैन सहित भारत तिब्बत सहयोग मंच के सर्वश्री सौरभ सारस्वत एवं कौशल शर्मा उपस्थित थे।
निर्वासित तिब्बती संसद के सांसदों ने विधानसभा का अवलोकन किया और इसकी स्थापत्य कला की भूरी-भूरी प्रंशसा की ।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2pSf9aa
No comments:
Post a Comment