Saturday, October 13, 2018

पड़ोसी हमारे धैर्य की ले रहे है परीक्षा: निर्मला सीतारमण

भारत में राफेल पर मचे घमासान के बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण तीन दिवसीय फ्रांस दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर खूब जमकर हमला बोला। उन्होंने पाकिस्तान के सीमा पार आतंकवाद की तरफ इशारा करते हुए यह कहा कि भारत के ठीक पड़ोस में आतंकी ढांचे की मौजूदगी और उनको मिल रही सरकार की मदद से लगातार भारत के धैर्य की परीक्षा ली जा रही है और भारत इससे निपटने में बहुत संयम दिखा रहा है।


advertisement:


केंद्रीय रक्षा मंत्री ने ‘इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रैटजिक रिसर्च’ को संबोधित करते हुए यह कहा कि आतंकी समूहों के वित्त पोषण एवं हथियारों की आपूर्ति को रोकने के लिए पुख्ता कोशिश की और ‘विदेशी आतंकियों’ की भर्ती एवं उन्हें सक्रिय करने की प्रक्रिया को पूर्ण्तः अवरुद्ध करने की आवश्यकता है। आपको बता दे की सीतारमण भारत-फ्रांस के सामरिक संबंधों को और बढ़ावा देने के मकसद से तीन दिन के दौरे पर यहां पहुंची थीं।

भारत के रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी की गयी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, रक्षा मंत्री ने भारत के ठीक पड़ोस में आतंकी ढांचे की मौजूदगी और उसे सरकार से लगातार मिल रही मदद का खासतौर पर जिक्र करते हुए कहा कि वे लगातार भारत के धैर्य की परीक्षा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा परिवेश को अनिश्चित कहा सकता है। भारत लगातार अस्थिरता और हिंसा की गंभीर चुनौती का सामना कर रहा है।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2CG9SLh

No comments:

Post a Comment