
इस सप्ताह के शुरू में आतंकियों द्वारा किये गये हमले में घायल SPO ने अपनी नौकरी से त्यागपत्र दे दिया है। आपको बता दे की उसने इस्तीफे की घोषणा मस्जिद से की। उग्रवादियों के डर से नौकरी छोडऩे वाले SPO की पहचान हामिद फिरोज के रूप में हुई है। उसे हाल ही में SPO के पद से पदोन्नत करके कांस्टेबल के पद पर नियुक्त किया गया था।
करीमाबाद में जुम्मे की नमाज से पहले उसने अपने त्यागपत्र की घोषणा की और विभाग को भी अपना इस्तीफा सौंपा। उसे उसके घर के बाहर आतंकियों ने गोली मार दी थी जिससे वह बहुत ही गंभीर रूप से घायल हो गया था। विदित है कि आतंकियों के डर से कई पुलिसकर्मी कश्मीर में नौकरी छोड़ चुके हैं। हांलाकि गृह मंत्रालय दिल्ली तक ने यह कहा था कि इस्तीफे एक अफवाह हैं और ऐसा कुछ नहीं है।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2QLTtaO
No comments:
Post a Comment