
ब्रितानी भारतीय अभिनेत्री और मॉडल कैटरीना कैफ़ कश्मीरी पिता और ब्रितानी मां की संतान हैं। इंग्लैंड से कैटरीना विशेष रूप से एक्ट्रेस बनने भारत आईं थीं, उनका यह प्रयास काफी सफल रहा। कैटरीना ने बूम फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। आज कैटरीना बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं।
कैटरीना बॉलीवुड की सबसे ज्यादा ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों के रूप में भी अपना दर्ज करा चुकी हैं। कैटरीना ने नमस्ते लंदन, वैलकम, अपने, पार्टनर, एक था टाइगर, धूम-3 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। कैटरीना कैफ की आगामी फिल्म टाईगर जिंदा है, जिसमें वह फिर सलमान के साथ नजर आ चुकी है।
यह फिल्म एक था टाईगर का सीक्वल है। इस फिल्म ने भी कामयाबी के झंडे गार दिए थे, अब कटरीना एक बार फिर चर्चा में हैं, कटरीना की आमिर खान के साथ ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान फिल्म इस दिवाली पर आ रही है। यह फिल्म साल 2018 की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2zTFhaj
No comments:
Post a Comment