Saturday, October 13, 2018

पीएम मोदी को मिली जान से मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पास आया मेल

नई दिल्ली: आगामी लोकसभा चुनावो से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जान को खतरा बढ़ता जा रहा है| बीते दिनों भीमा-कोरेगांव हिंसा के बाद मोदी को जान से मारने की धमकी मिली थी और अब एक बार फिर से मोदी को जान से मारने की धमकी मिली है| इस बार इ-मेल के जरिये धमकी दी गई है| ये मेल दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक के पास आया है|


advertisement:


 

चिंता में सुरक्षा एजेंसियां– मोदी को जान से मारने की धमकी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां चिंता में आ गई है और उनमे हडकंप मचा हुआ है| कहा जा रहा है की यह मेल उत्तर-पूर्व राज्य से भेजा गया है| पुलिस ने जांच करनी शुरू कर दी है और बहुत जल्दी इसका खुलासा भी किया जाएगा| सुरक्षा एजेंसियों में मोदी की सुरक्षा बढाने का विचार किया है क्योकि आगामी चुनावो से पहले मोदी पूरे देश में जाने वाले है और कई जगह सभाएं करेगे जिसमे वो राज्य भी शामिल है जहाँ से ये धमकी आई है| ऐसे में गृह मंत्रालय मोदी की सुरक्षा बढ़ा सकता है|

 

सोशल मीडिया में अलग वार– वही सोशल मीडिया में एक धड़े ने इस धमकी के बारे में अलग अलग लिखना शुरू कर दिया है| कई सारे लोगो का कहना है की हर एक महत्वपूर्ण चुनावो से पहले मोदी को धमकी मिल जाती है और यह सरकार द्वारा जानबूझकर फैलाई जाती है जिससे लोगो का ध्यान भटक जाए| इसके अलावा आगामी चुनाव और देश में चल रहे कई सारे मुद्दों के बारे में जनता बात ना करे और मोदी की सुरक्षा वाली खबर पढने में लग जाए|



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2yEdzwf

No comments:

Post a Comment