Saturday, October 13, 2018

साजिद खान पर यौन उत्पीडऩ पर आरोप लगाने वाली रैचल वाइट की जुबानी पूरी आपबीती

साजिद खान पर तीन महिलाओं ने यौन उत्पीडऩ के आरोप लगाए हैं, उनमें से एक अभिनेत्री रैचल वाइट हैं जिन्होंने 2014 में फिल्म उंगली में इमरान हाशमी के साथ काम किया था। उन्होंने उस घटना का जिक्र किया है जिस दौरान साजिद ने उनके साथ गलत नीयत से बात करने की कोशिश की थी।


advertisement:


रैचल ने अपनी आपबीती अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, जब वो पहली बार साजिद खान से मिली थीं तो उन्होंने कपड़े उतारने के लिए कहा था । उन्होंने लिखा, ‘मुझे तुम्हारे ऊपर पूरा विश्वास है सलोनी चोपड़ा। मुझे ‘हमशकल्स’ के लिए मेरी एजेंसी ने साजिद खान से मिलने के लिए कहा था।’

एजेंसी ने जब मुझसे साजिद से मिलने के लिए कहा, उसी के 5 मिनट के अंदर साजिद का कॉल आ गया और उन्होंने मिलने के लिए इस्कॉन जुहू के सामने वाले घर पर बुलाया। मैंने कहा भी कि मैं घर पर मिलने में कंफर्टेबल नहीं हूं।

उन्होंने कहा कि चिंता मत करो मैं अपनी मां के साथ रहता हूं और वो भी वहीं रहेंगी।’ घर पहुंचने पर उनकी मेड ने मुझे ड्रॉइंग रूम से बेड रूम में भेज दिया। उस समय मैंने सफेद टॉप और ब्लू जीन्स पहनी थी लेकिन जिस तरह साजिद मुझे देख रहे थे ऐसा लगा कि मैं बिना कपड़ों के खड़ी हूं ।

साजिद एक्सरसाइज कर रहे थे ।इसके बाद वो मेरे पास आए और ब्रेस्ट के बारे में बात करने लगे।’ साजिद यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होंने रैचल से कपड़े उतारने तक को कह दिया। साजिद ने कहा कि फिल्म में हीरोइन को बिकिनी पहननी है। इसलिए अपने कपड़े उतारकर दिखाओ । हालांकि रैचल ने साजिद की ये डिमांड नहीं मानी।



from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2EiPf9u

No comments:

Post a Comment