
रायपुर: बसपा सुप्रीमो मायावती चुनाव आते आते भाजपा पर हावी होने लगी है| आये दिन अपनी सभाओ में वो भाजपा को जमकर घेरती है| शनिवार को उन्होंने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सरकंडा में एक आम सभा को संबोधित किया जहाँ उन्होंने जमकर भाजपा पर निशाना साधा| मायावती ने कहा की “जैसे जैसे चुनाव् पास आते है वैसे वैसे भाजपा राम मंदिर का राग अलापने लगती है लेकिन इस बार चाहे पूरे देश में राम मंदिर बनवा ले लेकिन अब उसे नहीं जीतना है”| आपको बता दे की साल के अंत तक प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है|
जोगी को दिलाया भरोसा– हाल ही कांग्रेस को छोड़कर मायावती ने अजीत जोगी के साथ गठबंधन किया है| जोगी के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा की “मैं जोगी जी को भरोसा दिलाना चाहती हूँ की जो मान सम्मान आपको कांग्रेस में नहीं मिला वो आपको यहाँ मिलेगा| चुनावो की घोषण हो चुकी है और हमारी पूरी कोशिश रहेगी की इस बार गठबंधन की सरकार बने और हम बेहतर राज्य का निर्माण कर सके”|
अल्संख्यको का मुद्दा उठाया– हमेशा की तरह मायावती ने यहाँ भी अल्पसंख्यको का मुदद उठाया और काहा की “प्रदेश में हमेशा इस वर्ग का शोषण हुआ है और इस वर्ग को आज तक इसका अधिकार नहीं मिला है| भाजपा ने केवल भ्रष्टाचार किया है और गरीबो से उनका हक़ छीना है”|
आपको बता दे की सूबे में 12 नवम्बर और 20 नवम्बर को वोटिंग होनी है| 11 दिसम्बर को चुनावी परिणाम आयेगे|
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2CG0XJz
No comments:
Post a Comment