
नई दिल्ली: देश के पहले उप-प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ती का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चूका है और इसे स्टेचू ऑफ़ यूनिटी नाम दिया गया है| इसका लोकार्पण आगामी 31 अक्टूबर को पटेल की जयंती के दिन होगा| इस मूर्ती के लोकार्पण के जरिये मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को एक मंच में लाने की कोशिश कर रहे है|
मिलने जा रही है टीम– गुजरात सरकार उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए बीजेपी शासित और गैर-बीजेपी शासित राज्यों सहित हर एक राज्य में एक टीम भेज रही है| गुजरात सरकार की ओर से सभी को निमंत्रण दिया जाएगा| ये उच्च स्तरीय टीम देश के हर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगी| इस टीम में एक सांसद और आठ विधायक हैं इनके अलावा एक आईएएस और एक आईपीएस अधिकारी भी टीम का हिस्सा हैं| अभी टीम ने औपचारिक रूप से त्रिपुरा के मुख्यमंत्री को ‘स्टैचू ऑफ यूनिटी’ के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है|
ऐसी होगी मूर्ती- ‘स्टैचू ऑफ यूनिटी’ सरदार वल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची मूर्ती है| ये स्मारक सरदार सरोवर बांध से 3.2 किमी की दूरी पर साधू बेट नाम की जगह पर है जो कि नर्मदा नदी पर एक टापू है| ये मूर्ति करीब 20,000 वर्ग मीटर से अधिक स्थान को घेरेगी और इसके चारों ओर 12 वर्ग किमी की एक कृत्रिम झील होगी| इस मूर्ती में दो लिफ्ट होगी जो की सरदार के सीने तक जाएगी जहाँ से सरदार सरोवर बांध का नजारा देखा जाएगा| मोदी ने गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए साल 2013 में इसका एलान किया था| इसकी निर्माण लागत लगभग टीन हजार करोड़ रुपये बताई जा रही है|
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2EiTySg
No comments:
Post a Comment