Friday, October 5, 2018

हैदराबाद हाउस में हो रही है मोदी और पुतिन की मुलाकात, डील से हटेगा सस्पेंस

नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन अपने  दो दिवसीय भारत दौरे पर है और वो प्रधानमंत्री मोदी से हैदराबाद हाउस में मुलाक़ात कर रहे है| मोदी और पुतिन की मुलाक़ात 19वें भारत-रू शिखर सम्मलेन के तहत हो रही है| मोदी ने बड़ी गर्मजोशी से पुतिन का स्वागत किया और पुतिन भी इस दौरान मोदी से मिलकर बड़े खुश नजर आये| इस मुलाक़ात के बाद ये तय हो सकेगा की भारत और रूस के बीच एस-400 एयर एंड मिसाइल डिफेन्स सिस्टम की डील हो पाई है या नही| आपको बता दे की यह डील महत्वपूर्ण है क्योकि अमेरिका पहले ही इसके ऊपर प्रतिबंध लगा चुका है|


advertisement:


 

कई मुद्दों पर चर्चा– दोनों नेताओं के बीच हैदराबाद हाउस में जारी मुलाकात में सिर्फ कुछ अधिकारी ही मौजूद हैं| माना जा रहा है कि मोदी और पुतिन इस द्विपक्षीय मुलाकात में परमाणु, रक्षा और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे| इसके बाद एक प्रतिनिधि स्‍तर की वार्ता होगी| इस वार्ता में दोनों नेता व्‍यापार, आर्थिक संबंध, ऊर्जा और दोनों देशों के नागरिकों के बीच आपसी संपर्क बढ़ाने पर चर्चा कर सकते हैं| पुतिन के भारत पहुंचने से पहले पीएम मोदी ने रूसी और अंग्रेजी भाषा में ट्वीट कर उनका स्‍वागत किया| पीएम मोदी ने लिखा, ‘भारत में आपका स्‍वागत है राष्‍ट्रपति पुतिन| आपके साथ होने वाली चर्चा का इंतजार कर रहा हूं जो भारत-रूस की दोस्‍ती की और मजबूत बनाएगी|’



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2y99rVZ

No comments:

Post a Comment