
भारत में लोग भूत-प्रेत और आत्माओं को भी मानते हैं ऐसे में लोग बुरी आत्माओं से बचने के लिये कई उपाय करते हैं. लोगों का मानना है कि भारतीय लोग भूत-प्रेत और आत्माओं पर विश्वास करते हैं. लेकिन ऐसा नही हैं भारत के अलावा भी कई सारे ऐसे देश में जहां पर लोग भूत-प्रेत मानते हैं और उनको शांत कराने के लिेये उपाय भी करते हैं. ठीक ऐसा ही आजकल थाईलैंड में भी हो रहा है. लेकिन यहां लोग भूत से बचने के लिये अजीबोगरीब तरीका अपना रहे हैं. दरअसल यहां के मर्द लोग महिलाओं के कपड़े पहनकर टहल रहे हैं. अब आप जानने के लिये आतुर होंगे आखिर क्यों?
बुरी आत्मा से बचने के लिये
जी हां, थाइलैंड के एक गांव में सारे मर्द महिलाओं की तरह कपड़े पहनने के साथ ही उनकी तरह मेकअप करके घूमते हैं. दरअसल, इस गांव के लोगों का मानना है कि गांव में एक विधवा महिला की आत्मा घूमती है, जिसकी नज़र मर्दो पर रहती है. गांव में 5 स्वस्थ पुरुषों की नींद में अचानक मौत के बाद माना जाने लगा कि महिला की आत्मा ने ही इन्हें मारा है और उनकी आत्मा को अपने साथ ले गई ताकि उनके साथ वो अपने तरीके से रह सके.
मर्द पहनते हैं महिलाओं के कपड़े

इस घटना के बाद से गांव की महिलाएं अपने पति और बेटों को महिलाओं के कपड़े पहनाने लगीं, ताकि उस आत्मा को लगे कि यहां कोई मर्द नहीं है. इसके अलावा गांव वालों ने भूत को दूर रखने के लिए लाल रंग के कपड़ों वाला एक डरावना पुतला बनाया है और करीब 80 सेंटीमीटर का उसका गुप्त अंग बनाया है, ताकि भूत इसे देखकर डर जाए. गुप्त अंग के ऊपर लाल रंग से लिखा है कि ‘यहां कोई मर्द नहीं रहता.’गांव वालों को लगता है कि उनकी ये तरकीब कारगर रही, क्योंकि इसके बाद से गांव में किसी मर्द की मौत नहीं हुई है.
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2DYpACJ
No comments:
Post a Comment