Saturday, October 13, 2018

बीयर की बोतलों से बना डाला घर, बील्डिंग में रहने वालों को भी होगी जलन

अभी तक आपने चॉकलेट का घर देखा होगा कांच का घर देखा होगा, पत्थर का घर देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी कांच की बोतल से बना घर देखा है. शायद नहीं. तो चलिए आज हम आपको बीयर बोतलों से बने घर की सैर कराते हैं.

बीयर की बोतलों से बना डाला घर


advertisement:


जी हां, दरअसल यह घर के इनर मंगोलिया में वांग ली नामक आर्किटेक्ट ने अनोखा घर बनाया है. इसमें 50 हजार बीयर की खाली बोतलों का इस्तेमाल किया गया है. इस अनोखे घर को बनाने में 4 महीने का समय लगा है. घर बनाने के लिए बोतले पैसे देकर खरीदनी पड़ी हैं.

घर में बोतलों के अलावा लकड़ी, ईंट और कांच का भी इस्तेमाल किया गया है, घर का फ्लोर और छत लकड़ी की बनी है. आर्किटेक्चर ने बताया इस घर को बनाने में अब तक 1.6 यूआन (1.5 लाख रुपए) खर्चा हो चुके हैं. 350 वर्ग फीट में यह अनोखा घर बना है. ग्राउंड फ्लोर पर एक हॉल, कमरा और लकड़ी की सीढ़ियां हैं. घर के पीछे छोटा सा गार्डन भी बनाया है. वांग ने बताया कि अभी पहले फ्लोर का काम खत्म होने वाला है. दूसरे फ्लोर पर किचन और बाथरूम का काम जल्द ही शुरू होगा.



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2EgoSkx

No comments:

Post a Comment