
भारत में नवरात्रि की चहल-पहल शुरु हो गई है. जहां पर पश्चिम बंगाल में देवी प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जा रहा है. वहीं देशभर में पंडाल सजने लगे हैं. आने वाली 10 तारीख से शारदीय नवरात्रि शुरु होने वाली है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें कुछ चीनी लोग गरबा करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को महिंद्रा ग्रपु के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने पोस्ट किया है. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं.
देखिए चाइनीज गरबा
नवरात्रि के दौरान सोशल मीडिया पर चीन के किसी डांस शो के वीडियो के साथ गरबा म्यूजिक मिक्स कर दिया गया है जिसके बाद लोग इसे चाइनीज गरबा के नाम से काफी शेयर कर रहे हैं. नवरात्रि के माहौल में चीन के लोगों को भारतीय पारंपरिक डांस पर थिरकते देख अच्छा लगा रहा है. वहीं महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि इसने उनको एक बार फिर मुस्कुराने का मौका दे दिया.
आपको बता दें कि गुजरात में नवरात्रि के दौरान गरबा खेलने की काफी धूम मची रहती है. वहीं अब गुजरात के साथ-साथ पूरे भारतवर्ष में नवरात्रि गरबा फेस्टिवल मनाया जाता है.
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2IEc2ep
No comments:
Post a Comment