
आईसीआईसीआई से चंदा कोचर के इस्तीफा देने के बाद संदीप बख्शी उनकी जगह लेंगे। बख्शी का कार्यकाल 5 सालों का होगा, जो 3 अक्टूबर 2023 को पूरा होगा। एमडी और सीईओ का पद संदीप बख्शी संभालेंगे। आईसीआईसीआई बोर्ड ने एक विज्ञप्ति में कहा कि संदीप बख्शी को बैंक का एमडी और सीईओ पद में नियुक्त करने का फैसला लिया गया है। बख्शी इस पद पर 5 साल की अवधि तक अपनी सेवाएं देते रहेंगे। वे अपनी सेवाएं 3 अक्टूबर 2023 तक देते रहेंगे।
बख्शी अगस्त 2010 से लेकर अभी तक आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड की सहायक कंपनी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के एमडी के तौर पर कार्यरत थे।
बख्शी 19 मार्च 2007 से 30 अप्रैल 2009 तक आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड की अन्य सहायक कंपनी आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के सीईओ भी रह चुके हैं।
चंडीगढ़ के पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से मेकैनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट और जेवियर लेबर रिलेशंस इंस्टीट्यूट, जमशेदपुर (एक्सएलआरआई) से मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट बख्शी ने साल 1986 में आईसीआईसीआई के दिल्ली स्थित नॉर्थ जोन ऑफिस के ऑपरेशन विभाग में अपनी सेवाएं देनी शुरू की थीं।
गौरतलब है कि आईसीआईसीआई बैंक की प्रमुख चंदा कोचर पर लोन देने के मामले की जांच चल रही है। उन पर आरोप है कि उन्होंने कंपनियों के नियम विरुद्ध लोन दिया है, जिस कंपनी को चंदा कोचर ने लोन दिलवाया है, उस कंपनी में उनके पति दीपक कोचर भी हिस्सेदार हैं। कोचर परिवार परिवार पर लगे कथित अनियमितता के आरोपों की कई एजेंसियां जांच कर रही हैं। चंदा कोचर और आईसीआईसीआई बैंक से जुड़े मामले को SEBI के अलावा आरबीआई और कॉर्पोरेट अफेयर्स मिनिस्ट्री भी देख रही हैं।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2O7n3Ld
No comments:
Post a Comment