
पाकिस्तान ने यह कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुद्दों और विवादों को हल करने के लिए बातचीत ही एकमात्र रास्ता है और सिख श्रद्धालुओं के लिए करतारपुर गलियार खुलने का मामला दोनों देशों के बीच वार्ता शुरू होने से पूरी तरह जुड़ा है।
विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने मीडिया से यह कहा कि पाकिस्तान शांतिपूर्ण पड़ोस की नीति का पूर्ण्तः पालन कर रहा है। आपको बता दे की सिख श्रद्धालुओं के लिए करतारपुर कॉरीडोर खोले जाने के संबंध में एक प्रश्न के जवाब में फैसल ने कहा कि यदि दोनों देशों के बीच बातचीत नहीं हुई ,तो कुछ भी नहीं हो सकता। हालांकि उन्होंने सभी लंबित मुद्दों के हल के लिए भारत से बातचीत करने के अपने रूख को दोहराया।
विदित है कि करतारपुर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के नारोवाल जिले में स्थित है। यह स्थान भारत पाकिस्तान सीमा के पास स्थित है। पहले सिख गुरु ने 1522 में इसकी स्थापना की थी। पहला गुरुद्धारा ‘गुरुद्धारा करतारपुर साहिब’ यहीं बनाया गया था। ऐसा कहा जाता है कि गुरुनानक देव जी का निधन यहीं हुआ था। नवंबर 2019 को गुरुनानक देव जी की 550वीं जयंती मनाई जाएगी। दरअसल भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच न्यूयॉर्क में बैठक होनी थी लेकिन भारत ने जम्मू कश्मीर में तीन पुलिसकर्मियों की बर्बर हत्या का हवाला देते हुए बैठक पूर्ण्तः रद्द कर दी थी।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2IE2pfL
No comments:
Post a Comment