Sunday, November 18, 2018

विकास कार्यों के लिए मालदीव ने मांगी भारत से मदद

मालदीव के नव निर्वाचित राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने अपने देश में आवास, विकास में वृद्धि के साथ-साथ बाहरी द्वीपों में जल और सीवरेज सिस्टम की स्थापना के लिए भारतीय सहायता की मांग की है। सोलिह ने PM नरेन्द्र मोदी के साथ शनिवार को एक अहम बैठक की जिसमें कई गंभीर और महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।


advertisement:


दोनों नेताओं के बीच हुई इस महत्वपूर्ण बैठक के बाद एक संयुक्त वक्तव्य जारी किया गया। वक्तव्य के मुताबिक मोदी ने सोलिह को यह आश्वासन दिया है कि भारत मालदीव के सतत सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने में उसकी पूरी सहायता करेगा।

दोनों नेताओं ने भारत और मालदीव के बीच सहयोग और मित्रता के गहरे रिश्तों को दोबारा नया आयाम देने की पूर्ण प्रतिबद्धता जाहिर की है। दोनों नेता इस अहम बैठक में हिंद महासागर में शांति सुरक्षा बनााए रखने के मुद्दे पर भी सहमत हुए हैं। इससे पहले सोलिह ने देश के सातवें राष्ट्रपति के रूप में शनिवार को शपथ ग्रहण की।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2qRd0vT

No comments:

Post a Comment