Sunday, November 18, 2018

450 करोड़ रुपए के शेयरों की पुनर्खरीद करेगी टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन

टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के निदेशक मंडल ने तकरीबन 450 करोड़ रुपये के गभग 45 लाख शेयरों की पुनर्खरीद के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है। कंपनी ने शुक्रवार को यह महत्वपूर्ण जानकारी दी। कंपनी के निदेशक मंडल की शुक्रवार को हुई बैठक में कुल चुका इक्विटी शेयर पूंजी के लगभग 8.17 प्रतिशत के बराबर शेयरों की तकरीबन 1,000 रुपये प्रति शेयर पर पुनर्खरदी के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह महत्वपूर्ण जानकारी दी।


advertisement:


शेयर पुनर्खरीद के आकार में इसके लिए किए जाने वाले खर्च मसलन शुल्क और परामर्श, प्रकाशनों में इसकी सार्वजनिक घोषणा, छपाई और भेजना शामिल नहीं है। कंपनी ने यह कहा है कि पुनर्खरीद के लिए शेयरधारकों की मंजूरी विशेष प्रस्ताव के जरिये डाक मत से ली जाएगी।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2ONAaN5

No comments:

Post a Comment