
जयपुर: आगामी सात दिसम्बर को होने वाले प्रदेश विधानसभा चुनावो के लिए कांग्रेस ने 18 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है और इसमें सबसे चौकाने वाला नाम है बीडी कल्ला का| बीडी को पहले टिकट नहीं दिया गया था जिससे उनके समर्थको ने ट्रेन रोक दी थी और बाद में तनाव को देखते हुए उन्हें टिकट दिया गया है| इसके अलावा कई सारे जगह से प्रत्याशी बदले गए है|
ये है नाम– नोहर से अमित चाचान, बीकानेर वेस्ट से बीडी कल्ला (यशपाल गहलोत की जगह), बीकानेर ईस्ट से यशपाल गहलोत (कन्हैया लाल झंवर की जगह), खंडेला से सुभाष मील, तिजारा से एमामुद्दीन अहमद खान, किशनगढ़ बास से डा करण सिंह यादव, मुंडावर से अलायंस लोकतांत्रिक जनता दल, नगर से मुराली लाल गुर्जर, भरतपुर से अलायंस राष्ट्रीय लोक दल, मालपुरा से अलायंस राष्ट्रीय लोक दल, किशनगढ़ से नंदलाल थाकन, जैतारण से दिलीप चौधरी, पाली से महावीर राजपुरोहित, बाली से अलायंस एनसीपी, सुमेरपुर से रज्जू रामावत, कुशलगढ़ से अलायंस लोकतांत्रिक जनता दल, आसिंद से मनीष मेवाड़ा, केशवरायपाटल से राकेश बोयत (सीएल प्रेमी की जगह) शामिल है|
आपको बता दे की कांग्रेस की लिस्ट जारी होते ही कई जगह संग्राम मचा हुआ है| कोटा की लाडपुरा विधानसभा से पूर्व महाराज इज्याराज सिंह को टिकट ना मिलने के चलते अपने समर्थको के साथ वो भाजपा में जाने की तैयार है|
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2A1x6HH
No comments:
Post a Comment