Thursday, November 1, 2018

राहुल गाँधी के सामने ही भिड़े दिग्विजय और सिंधिया, ये है वजह

नई दिल्ली: साल के आखिरी महीने में होने वाले प्रदेश विधानसभा चुनावो को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने एमपी में पूरा जोर लगा रखा है लेकिन वहां के स्थानीय नेता गुटवाजी से बाहर नहीं आ रहे है जिसके चलते कांग्रेस को नुकसान हो सकता है| खबर है की बीती रात चुनाव समिति की बैठक में राहुल गाँधी के सामने ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और सांसद ज्योतिरादित्या सिंधिया आपस में भीड़ गए| दरअसल दोनों अपने अपने प्रत्याशियों की टिकट दिलवाना चाहते थे|


advertisement:


धीरे धेरे बढ़ा मामला– पहले तो ये बात केवल तंज कसने तक सीमित थी लेकिन धीरे-धीरे इसने उग्र रूप धारण कर लिया और दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया तूतू-में-में पर उतर आए और ये सब कुछ हुआ राहुल गांधी के सामने| टीवी रिपोर्ट की माने तो इस बात से राहुल गांधी का गुस्सा चरम स्थिति पर पहुंच गया है, हालांकि इस बारे में पार्टी की ओर से कुछ कहा नहीं गया है|

राहुल ने बनाई समिति– विवाद इतना बढ़ गया की राहुल गाँधी को खुद इसमें संज्ञान लेना पड़ा और इस विवाद से निपटने के लिए उन्होंने तीन नेताओ की समिति बना दी जिसमे पूर्व पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली, महासचिव अशोक गहलोत और कोषाध्यक्ष अहमद पटेल शामिल है| इन तीनो नेताओ को जिम्मेदारी दी गई है की ये सिंधिया और दिग्विजय का आपसी विवाद सुलझाएं जो की कांग्रेस के लिए घातक हो सकता है|



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2OjqVUu

No comments:

Post a Comment