
नई दिल्ली: आगामी लोकसभा चुनावो से पहले टीडीपी प्रमुख और आँध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू विपक्ष के नेताओ से मिलकर मोदी के खिलाफ रणनीति बना रहे है| बाकी नेताओ से मिलने के बाद गुरुवार को उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी से मुलाक़ात की और उनके साथ बाकी सांसद भी थे| नायडू ये मुलाक़ात आगामी चुनावो में सबको एकजुट करने में लगे हुए है|
खतरे में लोकतंत्र– राहुल गाँधी के अलावा नायडू ने फारुख अब्दुल्ला और शरद पंवार से भी मुलाक़ात की और इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा की “आज के समय में लोकतंत्र खतरे में है और सरकार पूर्ण रूप से तानाशाही में उतारू में हो गई है| देश और यहाँ रहने वाले लोगो का बह्विश्य बचाने के लिए हम सभी नेताओ से मिल रहे है और ताकि भाजपा के सामने ऐसा गठबंधन किया जाएगा जिससे आगामी चुनावो में एक मजबूत सरकार मिल सके|
बाकी नेताओ से भी मिले थे– एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू ने दिल्ली में विपक्ष के नेताओं से मुलाकात की है| बीते शनिवार को नायडू ने शनिवार को दिल्ली में विपक्षी दलों के कई नेताओं के साथ बैठक की थी| नायडू तब फारूख अब्दुल्ला, शरद यादव, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और कई नेताओं से मिले थे|
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2yKltFh
No comments:
Post a Comment