
आज के 21वीं सदी में भी लोग अंधविश्वास और जादू-टोने पर विश्वास करते हैं. अंधविश्वास के चलते लोग हैवानियत पर उतर आते हैं. वे अच्छा-बुरा सब भूल जाते हैं और जो तांत्रिक बताता है वहीं करना शुरु कर देते हैं. कुछ ऐसा ही मुंबई के महाराष्ट्र नगर में हुआ. जहां एक बिल्डिंग की लिफ्ट में एक महिला 4 साल की बच्ची को बेरहमी से पीटने लगी और बच्ची पर जादू-टोना करने लगी.बच्ची की आवाज सुनकर परिजन लिफ्ट की तरफ भागे और वक्त रहते बच्ची की जान बचा ली. आरोपी महिला को पुलिस के हवाले कर दिया.
देखिये वीडियो
दरअसल यह वीडियो मुंबई के सबर्बन ट्रॉमबे की एक बिल्डिंग की लिफ्ट का है. जहां पर महिला बच्ची को पहले लिफ्ट के अंदर लेकर आती है, फिर गेट बंद कर मासूम को बेरहमी से पीटती है.मारपीट के दौरान ही महिला को याद आता है कि लिफ्ट में सीसीटीवी लगा हुआ है तो उसके बाद महिला ने पता नहीं क्या किया कि सीसीटीवी फुटेज भी कुछ सेकेंड के लिए ब्लैक हो जाता है. बच्ची की चीख सुनकर परिजन लिफ्ट का दरवाजा पीटने लगते हैं, काफी देर कोशिश के बाद बच्ची को बचाया जा सका. लोगों ने किसी तरह उस महिला को जबरन लिफ्ट से बाहर निकाला.
महिला को पुलिस के हवाले कर दिया.
पुलिस के मुताबिक आरोप महिला का नाम रिजवाना बेगम है. महिला पर आईपीसी की धारा 394 के तरह बच्ची को मारने और किडनैपिंग का आरोप लगा है. साथ ही महिला ने बच्ची के ईयररिंग्स भी चोरी कर लिया थे. पुलिस ने जब महिला से ऐसा करने के बारे में पूछा तो महिला बार-बार अपना बयान बदल रही है. पुलिस ने बताया कि बच्ची के शरीर पर कुछ ऐसी चीजें मिली हैं जिससे ये लग रहा है कि महिला बच्ची पर कुछ तंत्र-मंत्र कर रही थी.
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2DLUhKL
No comments:
Post a Comment