
आमतौर पर जब आपको फूट प्वाइजनिंग हो जाती है तो आपको वोमटिंग आने शुरु हो जाता है. आप दिन में कम से कम 3-4 बार उल्टी करते होंगे ऐसे में आपकी हालत पस्त हो जाती होगी, तो सोचिए जरा अगर आपको दिन में 100 बार उल्टी हो जाए तो आपकी क्या हालत होगी शायद आप हॉस्पिटल में भर्ती ही हो जाएंगे. मगर जिन लोगों को रेयर कंडीशन साइक्लिकल वोमेटिंग सिंड्रोम बीमारी होती है, वे लोग दिन में 100 से ज्यादा बार उल्टी करते हैं. ऐसी ही बीमारी का शिकार है रेबेका नाम की लड़की.
दिन में 100 से ज्यादा बार करती है उल्टी

रेबेका दिन में सौ से ज्यादा बार उल्टी कर रही हैं. वैसे दो चार उल्टी के बाद ही इंसान की हालत पस्त हो जाती है. रेबेका ने इस बारे में जब डॉक्टरों को बताया तो डॉक्टरों ने बताया कि इंफेक्शन के चलते ऐसा होता है लेकिन सामान्यता इस तरह का संक्रमण बच्चों में होता है. उम्र के साथ-साथ यह शरीर में डेवलप हो जाता है. रेबेका के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. इस बीमारी से रेबेका बहुत कमजोर हो गई थी यहां तक कि हिलने-डुलने की भी हिम्मत नहीं बची थी, वह दिनभर वह पड़ी रहती थी. इस भयानक बीमारी से बचने के लिए रेबेका ने जर्मनी में जाकर सर्जरी भी करवा चुकी हैं जिससे अब उनकी हालत धीरे-धीरे सुधर रही है और वह अब पहले से काफी अच्छा भी महसूस करने लगी हैं.
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2qQ5dhJ
No comments:
Post a Comment