Thursday, November 1, 2018

सावधान: यह कैप्सूल ले चुका है साठ से ज्‍यादा लोगों की जान, जानिए क्या है नाम

डीएनपी (dinitrophenol) काले बाजार में मिलने वाली ऐसी कैप्‍सूल है, जिसे खाकर दुनिया में अब तक साठ से ज्‍यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े वो हैं जिनके बारे में पता चल गया है, कुल मौतें इससे कहीं ज्‍यादा हो सकती हैं। वजन घटाने की अपनी जबरदस्‍त काबीलियत वाली इस दवा को खाने वाले कहते हैं कि यह गोली बदन में आग लगा देती है।


advertisement:


इससे हुई मौतों के चलते बहुत से देशों में इस पर बैन लगा दिया गया है, हालांकि कुछ देशों और ऑनलाइन बाजार में यह कैप्‍सूल आसानी से मिल जाती है और काले बाजार में तो हर दुनिया की हर प्रतिबंधित चीज मिल जाती है। डीएनपी बॉडी का मेटाबॉलिज्‍म बहुत तेज कर देती है इससे फैट बर्न होने लगता है। इससे बॉडी में गर्मी बहुत बढ़ जाती है। अगर आप इंटरनेट पर इसके बारे में खोजेंगे तो यह चेतावनी दी जाती है कि डीएनपी का गैर वाजिब इस्‍तेमाल मौत का कारण बन सकता है। हालांकि इसके बावजूद इस्‍तेमाल करने वाले नहीं रुक रहे।

इसके बारे में एक वेबसाइट पर एक यूजर ने लिखा, डीएनपी पूरी नर्क है। बॉडी का टेंपरेचर 105 से 108 डिग्री तक जा सकता है। इससे ऊपर गया तो आपका भेजा फ्राई हो जाएगा। बेहतर है आप क्रिया कर्म का इंतजाम कर लें। ब्रिटेन में 18 साल के क्रिस की मौत इस दवा के चलते हो गई थी। उसकी मां ने कहा कि वह कोई बॉडी बिल्‍डर नहीं था मगर शायद छुट्टियों के दौरान खुद को फिट करने के फेर में उसने यह दवा ले ली।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2zkAYTZ

No comments:

Post a Comment