
रांची: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव आजकल मुश्किलों से घिरे हुए है| उनके परिवार में चल रही आंतरिक कलह के अलावा उन्हें जेल का रास्ता देखना पड़ा और साथ ही उनका स्वास्थ भी अब साथ नहीं दे रहा है| बीते दिनों तेजप्रताप यादव की तलाक की खबर सुनकर उनका स्वास्थ और खराब हो गया और वो ना तो चल पा रहे है और ना ही बैठ पा रहे है| शनिवार को रिम्स अस्पताल से उन्हें देखकर आई आरजेडी विधायक रेखा देवी ने कहा की उनकी किडनी फेल होने की आशंका है और शरीर में इन्फेक्शन भी बढ़ गया है|
स्वास्थ में लगातार गिरावट– बताया जा रहा है कि उनके पैर में फोड़ा निकला है। जिसकी वजह से वह खड़े तक नहीं हो पा रहे हैं| जिसका असर किडनी पर भी पड़ रहा है| रिम्स में लालू प्रसाद का इलाज कर रहे डॉ. उमेश प्रसाद ने बताया था कि राजद सुप्रीमो के शरीर में इन्फेक्शन बढ़ने के संकेत मिले हैं| जिसके बाद उन्हें दो तरह के एंटीबायोटिक्स दिए जा रहे हैं| क्रिएटिनिन भी सामान्य से काफी बढ़ा हुआ है| हाल ही उनके बड़े बेटे और बहू के तलाक की खबरों के बाद से उनकी हालत में गिरावट देखने को मिली है| रेखा देवी ने कहा की हम मांग करते है की उन्हें किसी और बेहतर अस्पताल में लेकर जाया जाना चहिये क्योकि यहाँ पर उनका स्वास्थ सही नहीं हो पा रहा है|
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2qSOg6s
No comments:
Post a Comment