Saturday, November 17, 2018

जो आदमी आपको चोर कह रहा है वो खुद चोर है और उसका नाम है मोदी: राहुल गाँधी

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों को जीतने के लिए कांग्रेस ने पूरा जोर लगा रखा है और इसके लिए खुद राहुल गाँधी मैदान में है और वो एक के बाद एक सभाएं कर रहे है| शनिवार को उन्होंने छत्तीसगढ़ के सरगुजा के कोरिया में जनसभा की जहाँ उन्होंने मोदी को खूब घेरा| राहुल ने कहा की “एक शख्स आपको चोर कहता है और वो बार कहता है लेकिन आप समझ लीजिए वो चोर खुद है और उसका नाम है नरेन्द्र मोदी”|


advertisement:


जनता का पैसा नीरव को देकर भगा दिया– राहुल गाँधी ने कहा की “नोटबंदी से किसी को फायदा नहीं हुआ सिवाय नीरव मोदी जैसे लोगो के क्योकि नोटबंदी से जो पैसा इकठ्ठा हुआ उसे लेकर मोदी ने नीरव मोदी को दे दिया और विदेश भाग गया| आपने जो पैसा तकिये के नीच, वर्तन में डालकर रखा था वो पैसा आपका छीन लिया गया और उसे अमीरों की जेब में डालकर उन्हें और अमीर बना दिया गया|

मेरा रिकॉर्ड देखो– राहुल गाँधी ने इस दौरान खुद की तरफ भी की और उन्होंने कहा की “आप मेरा रिकॉर्ड देख लो, मैंने आज तक कोई झूठ बोला हो या फिर कुछ ऐसा कहा जो पूरा ना किया हो, मैंने हमेशा वही कहा जो कर सकता हूँ| मैं कह रहा हूँ की यहाँ सरकार बनने पर दस दिन के अंदर अंदर किसानो का कर्जा माफ हो जाएगा और ऐसा होगा क्योकि मैं झूठे वादे नहीं करता हूँ”|



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2K9fNcF

No comments:

Post a Comment