
‘ऊपरवाला जब भी देता, देता छप्पर फाड़ के’, ये कहावत चरितार्थ हो गई है ग्रेगोरिया डी सेंटिस नाम के एक व्यक्ति के साथ.क्योंकि सेंटिस ने पुराने कपड़े दान देने के लिये निकाले लेकिन उसमें से कुछ ऐसा निकला जिसने उनको एक झटके में करोड़पति बना दिया.
पुरानी जैकेट में मिली लॉटरी टिकट

दरअसल ग्रेगोरिया डी सेंटिस की बहन ने एक दिन पुराने कपड़े निकालकर दान करने की सलाह सेंटिस को दी. बहन की बात मानकर सेंटिस ने अपने पुराने कपड़े दान के लिये निकालें. जब उसने सभी कपड़ों की जेब चैक की तो उनको अपनी जैकेट में से एक लॉटरी टिकट मिला. जिसे उन्होंने पिछले साल खरीदा था. वह लॉटरी लेकर लॉटरी घर गया वहां लॉटरी नंबर को चेक किया तो पता चला कि उसकी 10 करोड़ की लॉटरी लगी है और वो करोड़पति बन गया है. सेंटिस ने बताया कि उसने साल 1970 में पहली बार लॉटरी खरीदी थी और 4 हजार रूपये जीते थे. उसे विश्वास था कि एक दिन उसकी लॉटरी जरूर लगेगी और वो करोड़पति बन जाएगा. सेंटिस का सपना पूरा हो चुका है.
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2QR9uNa
No comments:
Post a Comment