Saturday, November 17, 2018

सिक्कोंं का बाथटब लेकर एप्पल स्टोर पहुंचा शख्स, देखने वाले हो गए हैरान  

आज के युग में हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसके हाथ में एप्पल का आईफोन एक्सएस हो ताकि वो लोगों के सामने भोकाल दिखा पाए. ऐसे में लोग आईफोन लेने के लिये अपनी मेहनत की पाई-पाई इकट्ठा करते हैं ताकि कुछ सालों बाद एप्पल खरीदे सकें. ऐसा ही कुछ रूस में रहने वाले एक युवक ने किया, जो 1 लाख रूसी रूबल के सिक्के बाथटब में भरकर एप्पल स्टोर पहुंच गया. जहां उन्होंने इन सिक्कों से इन सिक्कों से iPhone XS का 256 जीबी स्टोरेज वाला वैरिएंट खरीदा.

देखिये वीडियो


advertisement:


दरअसल ये वाकया रूस का है. जहां पर एक ब्लॉगर हालहि में लॉन्च हुए iPhone XS को खरीदने के लिये सिक्को से भरा बाथटब लेकर एप्पल स्टोर पहुंचा. रूस में आईफोन XS की कीमत 1,050 डॉलर से लेकर 1,500 डॉलर तक की है. ब्लॉगर 1,00,000 रूसी रूबल्स लेकर एप्पल स्टोर गया. जिसके बाद में स्टोर क्लर्क ने इन सिक्कों को गिनना शुरू किया. तब तक उस शख्स को इसके लिए इंतजार करना पड़ा.

एप्पल स्टोर के मालिक लुडमिला सेमुशिना ने बताया कि बाथटब में सिक्के भरकर पहुंचे युवक को देखकर हैरानी तो हुई लेकिन उसे वापस नहीं भेजा गया. उन्होंने बताया कि इतने सिक्के गिनने के लिए एक क्लर्क को बैठाया गया था, जिसके बाद उसे 256 जीबी स्टोरेज वाला iPhone XS दिया गया.



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2PCjcXp

No comments:

Post a Comment