Tuesday, November 20, 2018

राहुल का केंद्र सरकार पर निशाना, अफसर थक गए है और लोकतंत्र रो रहा है

नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी आजकल केंद्र सरकार पर अधिक हमलावर हो रहे है और सरकार को घेर रहे है| कई सारे ऐसे मुद्दे है जिन्हें लेकर राहुल सवाल कर रहे है और अब उन्होंने सीबीआई वाले विवाद में भी केंद्र सरकार पर तंज कसा है| उन्होंने कहा है की देश में आज अफसर थक गए है और लोगो का भरोसा टूट रहा है और लोकतंत्र रो रहा है| आपको बता दे की राहुल गाँधी ने ये बात मंगलवार को ट्वीट करके कही|


advertisement:


ये लिखते है राहुल– उन्होंने कहा कि दिल्ली में ‘चौकीदार ही चोर’ नामक एक क्राइम थ्रिलर चल रहा है| नए एपिसोड में CBI के DIG द्वारा एक मंत्री, NSA,कानून सचिव और कैबिनेट सचिव के खिलाफ गंभीर आरोप हैं| वहीं गुजरात से लाया उसका साथी करोड़ों वसूली उठा रहा है| अफसर थक गए हैं| भरोसे टूट गए हैं| लोकतंत्र रो रहा है”| आपको बता दे की सीबीआई विवाद में अब राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का नाम आया है जिसके चलते सियासी संग्राम और अधिक होने लग गया है और विपक्ष मोदी सरकार को लगतार घेर रहा है|

चुनावी सभाओ में बोल रहे हमला– ऐसा नहीं है की राहुल गाँधी केवल ट्वीट के जरिये ही मोदी पर हमला बोल रहे हो बल्कि वो चुनावी सभाओं में भी मोदी को खूब घेरते नजर आते है| बीते कई दिनों से वो चुनाव प्रचार के दौरे पर है जहाँ वो राफेल, सीबीआई, नीरव मोदी, माल्या, चौकसी को लेकर मोदी से सवाल करते नजर आये है|

 



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2r3AD4x

No comments:

Post a Comment