
जयपुर: राजस्थान विधानभा चुनावो के लिए नामांकन भरे जा चुके है और सभी प्रत्याशी अब मैदान में है| बीते दिन कई सारे दिग्गजों ने भी नामांकन भरा लेकिन सबकी निगाहें एक ही जगह थी और वो है टोंक विधानसभा सीट| यहाँ से पीसीसी अध्यक्ष और कांग्रेस की तरफ से सीएम की रेस में शामिल सचिन पायलट उम्मीदवार है और उनके सामने भाजपा ने परिवहन मंत्री युनुस खान की उतारा है| सचिन पायलट की राहें आसान नहीं है ऐसा लगता है की भाजपा के इस दाँव से कही ना कही पायलट की हार की संभावना बढने लगी है|
क्या है आकड़ा– सचिन पायलट और परिवहन मंत्री युनुस खान दोनों ने टोंक से नामांकन भरा है और यहाँ सबसे अधिक है मुस्लिम मतदाता जिनकी संख्या लगभग 55 हजार है| इसी वोट बैंक के दमपर कांग्रेस ने अपने अध्यक्ष को यहाँ से उतारा है| कांग्रेस को लगता है की मुस्लिम उसके परम्परागत वोट है और वो कही जाने वाले नहीं है लेकिन भाजपा ने मुस्लिम कार्ड फेंक दिया| एक इकलौते मुस्लिम उम्मीदवार को उतारा वो भी पायलट के सामने| अब यहाँ के मुसलमानों पर युनुस खान भी दावेदारी जता रहे है जो की पायलट के लिए मुश्किल का सबब है| खान के आ जाने से कही ना कही मुस्लिम मतदाता उन्हें वोट करेगे जिससे पायलट के वोट कटेगे और उन्हें घाटा होगा| हालाँकि अब देखना है की पायलट कौन का नया तरीका लाते है युनुस खान को हराने के लिए|
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Abl7r8
No comments:
Post a Comment