Wednesday, November 21, 2018

दिन में खुली आँखों से सपने देख रहे है राहुल गाँधी: अमित शाह

जयपुर: साल के आखिरी महीने में होने वाले प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह खुद मैदान में उतर आये है| बुधवार को जयपुर में “युवाओं री बात अमित शाह के साथ” को संबोधित करते हुए कहा की बीते लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की हालत ऐसी हुई है की अब उसे दूरबीन से देखना पड़ रहा है| लेकिन उनके नेता राहुल गाँधी अभी भी दिन में खुली आँख से सपने देखते है और कहते है की हम राजस्थान जीतेगे|


advertisement:


एनआरसी पर बोले– भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, घुसपैठ बढ़ गई थी| सभी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से घुसपैठियों की संख्या बढ़ गई थी| क्योंकि कांग्रेस घुसपैठियों को वोटबैंक मानती है| लेकिन भाजपा सरकार एनआरसी लाई,जिससे 40 लाख घुसपैठियों को वापस भेजा गया| लेकिन राहुल गांधी एंड कंपनी ने लोकसभा और राज्यसभा में हायतौबा मचा दी और उन्होंने कहा कि 2018 में राजस्थान में भाजपा की सरकार बना दीजिए, और केंद्र में 2019 में मोदी की सरकार बना दीजिए,कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक-एक घुसपैठिये को चुन-चुन कर बाहर निकाला जाएगा|

आगे बढना है तो परिवार में जन्म लो– अमित शाह ने हर एक पहलु से कांग्रेस को घेरा और उन्होंने कहा की “अगर आपको कांग्रेस में आगे बढना है तो आपको गाँधी परिवार में जन्म लेना पड़ेगा क्योकि वहां केवल एक ही परिवार के लोग आगे बढ़ते है| बंधुआ मजदूर के जैसे नेताओ को काम करना पड़ता है| ये चुनाव वंशवाद की लड़ाई है और हम इस वंशवाद को खत्म करने जा रहे है| उन्होंने कहा की राजस्थान इतना महान राज्य है की अगर किसी से पूछा जाय की अगला जन्म कहा लोगे तो वो राजस्थान का नाम लेगा लेकिन कांग्रेस सरकार ने इस पवन धरा की महिमा खत्म करने की कोशिश की|

 

आपको बता दे की राज्य में आगामी 7 दिसम्बर को मतदान है और 11 दिसम्बर को परिणाम आने है|



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2BnUvVZ

No comments:

Post a Comment