Sunday, November 18, 2018

नेहा धूपिया ने दिया बेटी को जन्म

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने हाल ही में बेटी को जन्म दिया है। अंगद और नेहा के अलावा उनके फैंस इस खुशखबरी को सुनने के लिए बहुत उत्साहित थे। नेहा ने प्रेग्नेंसी को खूब एंजॉय किया। वह अक्सर बेबी बंप के साथ फोटोशूट करवाती नजर आईं। नेहा भले ही प्रेग्नेंट थीं लेकिन वो लगातार अपने काम में भी व्यस्त हैं।


advertisement:


आपको बता दें कि अंगद बेदी और नेहा धूपिया ने 10 मई को गुपचुप शादी कर के सबको हैरान कर दिया था। दोनों ने गुरुद्वारे में आनंद कारज रस्मों के अनुसार शादी की थी। इसकी जानकारी दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए की थी। अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो नेहा इन दिनों अपने चैट शो नो फिल्टर नेहा 3 के जरिए छाई हुई है। बीते दिनों नेहा के इस शो में उनके पति अंगद बेदी पहुंचे थे। जहां उन्होंने नेहा की प्रेग्नेंसी पर कई खुलासे किए।



from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2PFVoC4

No comments:

Post a Comment