Sunday, November 18, 2018

अमृतसर धमाके में मृतकों के परिजनों को 5 लाख का मुआवजा देगी पंजाब सरकार

पंजाब राज्य के राजासांसी के गांव अदलीवाला में स्थित निरंकारी भवन पर हुए ग्रेनेड हमले में मारे गए लोगों के लिए पंजाब सरकार ने तकरीबन 5-5 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने इस हमले में घायलों का मुफ्त इलाज करने का भी ऐलान किया है। अमृतसर के अधिवाला गांव में निरंकारियों के भवन पर सत्संग के दौरान दो मोरसाइकिल सवार युवकों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया। इस हमले में लगभग तीन लोगों की मौत हो गई व 10 लोग घायल हो गए।


advertisement:


विदित है कि एक खुफिया सूचना में यह दावा किया गया है कि जैश-ए-मोहम्मद के छह से सात आतंकवादियों का एक समूह राज्य में, खासतौर से फिरोजपुर में मौजूद है। चार लोगों ने पिछले सप्ताह पठानकोट जिले में माधोपुर के समीप बंदूक दिखाकर एक ड्राइवर से SUV छीन ली थी जिसके बाद से राज्य अलर्ट पर है।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Tlra5c

No comments:

Post a Comment