
कई बार पति-पत्नी में आपसी मतभेद इतने हद तक आगे बढ़ जाते हैं कि वे एक-दूसरे से तलाक लेने की सोचने लगते हैं. ऐसे में वे वकील से मिलते हैं और कोर्ट के चक्कर लगाते हैं ताकि उन्हें तलाक मिल सके. लेकिन क्या आपने कभी ऐसा होटल देखा है जहां कपल तलाक लेने के लिये जाते हैं और वहां कपल का तलाक हो भी जाता है. बिना किसी परेशानी के शायद नहीं.
देखिये वीडियो
जी हां, एक ऐसा होटल है नीदरलैंड में. जहां पर शादीशुदा लोगों का आना जाना लगा रहता है. यहां की खास बात यह है कि इस होटल में आने तक इंसान पति पत्नी होता है बाहर निकलते समय उनकी शादी टूट जाती है. इसी वजह से इस होटल का नाम डाइवोर्स होटल रखा गया है.

यहाँ कपल्स को बाकायदा वकील मुहैया कराया जाता है| इतना ही नहीं यहां पर मनोवैज्ञानिकों के साथ साथ वित्तीय सलाहकारों की सेवाएं भी दी जाती है. इस होटल में जोड़ियों को तलाक कराने में पूरा सहयोग किया जाता है. यहां कपल्स को तलाक के अलावा अन्य तरह की सेवाएं मुहैया कराई जाती हैं. इस होटल की खास बात यह है कि यहां पर केवल शादीशुदा लोगों को ही एंट्री दी जाती है. इस होटल मे अधिकतर वहीं लोग आते है जो शादीशुदा जिंदगी से परेशान होते है.
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2KnxogY
No comments:
Post a Comment