Thursday, November 1, 2018

छत्तीसगढ़: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवी सूची

रायपुर: साल के आखिरी महीने में होने वाले विधानसभा चुनावो के लिए सभी दलों ने प्रत्याशी घोषित करने शुरू कर दिए है| छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावो के लिए गुरुवार को कांग्रेस ने अपनी पांचवी सूची जारी कर दी जिसमे 19 नाम शामिल है|


advertisement:


इन सीटों में घोषित हुए प्रत्याशी– जिन सीटों के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की घोषणा की है, वे हैं- लेलुंगा – एसटी, रायगढ़, कोटा, बिहा, बिलासपुर, जयपुरपुर, बसना, धारसिवा, रायपुर उत्तरी, रायपुर शहर दक्षिण, कुरुद, धामत्तारी, संजारी बलोड, गुंदेरदेही, दुर्ग-ग्रामीण, वैशाली नगर, बेमेटारा, नवागढ़ – एससी, पंडारिया शामिल है|

बदलाव के समीकरण– सूबे में इस बार सरकार बदलने की संभावना है जिसके चलते वहां कांग्रेस तरीके से काम कर रही है| खुद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी लगातार सूबे के दौरे में है और बदलते समीकरण को और मजबूत बनाना चाहते है| जाहिर है वर्तमान में वहां भाजपा काबिज है और भाजपा की तरफ से रमन सिंह मुख्यमंत्री है| आपको बता दे की छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव दो चरण में संपन्न होंगे| पहले चरण के लिए राज्य में 12 नवंबर को मतदान होंगे जबकि दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी| पहले चरण में 18 सीटों पर मतदान होंगे जबकि दूसरे चरण में 72 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान संपन्न होंगे|



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2QbgEvz

No comments:

Post a Comment