Tuesday, December 4, 2018

आज का राशिफल (04 दिसंबर 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए

राशिफल (04 दिसंबर 2018)

मेष :- आज आप सामाजिक तथा सार्वजनिक क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। धन लाभ का योग है। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। आज आप बौद्धिक चर्चा में हिस्सा लेंगे, परंतु अपनी वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। समाधानकारी व्यवहार से अत्यधिक लाभ होने की संभावना है।


advertisement:


वृष :- आपका आज का दिन अत्यधिक आनंदपूर्वक बीतेगा। आज आप मानसिकरुप से स्वस्थ रहेंगे। आपके कार्य निर्धारितरुप से योजना के अनुसार पूर्ण होंगे। आर्थिक लाभ की प्रबल संभावना है। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। मायके की ओर से आनंद के समाचार मिलेंगे तथा मायके से लाभ भी हो सकता है।

मिथुन :- आज आपको जीवनसाथी और संतानों के आरोग्य के लिए विशेष ध्यान रखने की जरूरत हैं। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद या बौद्धिक चर्चा से दूर रहिएगा। अपमान न हो इसका ध्यान रखिएगा। नए कार्य के आरंभ में निष्फलता मिलने की भी संभावना है।

कर्क :- आज आपका मन ग्लानि से व्यथित रहेगा। आज आपके जीवन में प्रफुल्लितता, स्फूर्ति और आनंद का आज अभाव रहेगा। परिवारजनों के साथ तकरार होने की संभावना है। धन का खर्च होगा तथा अपयश भी मिल सकता है। समयानुसार भोजन नहीं मिलेगा।

सिंह :- आपका आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। अपने सहोदर के साथ सम्बंधों में आप निकटता का अनुभव करेंगे। उनका सहकार भी आपको मिलेगा। सम्बंधो में रही भावना की गहराई को आप समझ सकेंगे। किसी रमणीय पर्यटनस्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है।

कन्या :- आज आपके परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। आरोग्य बहुत अच्छा रहेगा। बौद्धिक चर्चा में न उतरने की गणेशजी सलाह देते हैं। भोजन में मिष्टान्न मिल सकता है। प्रवास की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए अत्यधिक कठिन समय रहेगा।

तुला :- आज आप व्यवस्थितरुप से आर्थिक योजना बना सकेंगे। आज कोई सृजनात्मक प्रवृत्ति हो सकती है। शारीरिक और मानसिक रुप से आप स्वस्थता का अनुभव आप करेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आनंद-प्रमोद तथा मनोरंजन के पीछे अत्यधिक धन का खर्च होगा।

वृश्चिक :- स्वभाव में उग्रता पर और वाणी पर आज आपको संयम रखने की जरूरत है । शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता से आपका मन व्यग्र रहेगा। वाहन चलाते समय अकस्मात न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में संभवतः सावधानी बरतिएगा, नहीं तो टाल दीजिएगा।

धनु :- आज का दिन आपके लिए अत्यधिक लाभदायी रहेगा । आपको आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में भी लाभ होने की संभावना है। मित्रों और परिवारजनों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार में भी लाभदायी दिन है।

मकर :- आज आप को व्यापार-सम्बंधित कार्यों में अत्यधिक लाभ होगा । उगाही, प्रवास, आय आदि के लिए आज बहुत अच्छा दिन है। सरकार तथा मित्रों, सम्बंधियो से लाभ होगा। व्यावसायिक कार्य के प्रति भागदौड़ बढेगी। संतानों की पढा़ई के लिए आप संतोष का अनुभव करेंगे।

कुंभ :- आप का आज का दिन मिश्र फलदायी है। शारीरिकरूप से आप को अत्यधिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। फिर भी आप मानसिकरुप से स्वस्थ रहेंगे। शरीर में स्फूर्ति कम रहने के कारण कार्य करने का उत्साह कम रहेगा। ऊपरी अधिकारियो की अप्रसन्नता भी आपको अखरेगी।

मीन :- आज के दिन आपको थोडी़ बहुत प्रतिकूलताओं का सामना करना पडे़गा। स्वास्थ्य के विषय में आज बहुत विशेष ध्यान देना पडेगा। व्याधि के कारण अधिक खर्च होने की भी संभावना है। परिवारजनों के साथ संयम बरतें। आकस्मिक धनलाभ आपके मन के भार को बहुत हल्का करेगा।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2QDI28K

No comments:

Post a Comment