Friday, December 21, 2018

आज शुक्रवार को फिर हुई पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती

देश के प्रमुख शहरों में आज फिर पेट्रोल और डीजल की कीमत में कटौती की गई है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के मुताबिक दिल्ली में शुक्रवार को एक लीटर पेट्रोल की कीमत 70.46 रुपये हो गई है और डीजल की कीमत 64.39 रुपये है।मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 76.08 रुपये प्रति लीटर रही, जबकि डीजल 67.39 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।चेन्नई और कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 73.11 और 72.55 में बिक रहा है। यहाँ एक लीटर डीजल की कीमत 67.98 और 66.15 रुपये रही है।


advertisement:


ब्रेंट क्रूड पिछले हफ्ते के 61 डॉलर के मुकाबले 55 डॉलर प्रति बैरल के करीब रहा था।कच्चे तेल में गिरावट के बाद भारतीय रुपया भी सुधरा है जिससे आने वाले दिनों में ईंधन की कीमतें और नीचे आ सकती हैं।



from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2Lt1U9Q

No comments:

Post a Comment