Thursday, December 20, 2018

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है नाशपाती का सेवन

हम सभी जानते है की फलों का सेवन शरीर के लिए अत्यधिक फायदेमंद माना जाता है। फलों के सेवन से हमारे शरीर को कई तरह के पोषक तत्व प्राप्त होते है। मौंसमों के हिसाब से फल आते जाते रहते है। नाशपती मौसमी फल होता है जो अधिकतर लोगों द्वारा पसंद किया जाता है।


advertisement:


नाशपती हमारे शरीर के लिए अत्यधिक लाभदायक माना जाता है। आपको यह जानकर बहुत हैरानी होगी कि नाशप​ती में बहुत ही भरपूर मात्रा में खनिज तत्व और विटामिन पाया जाता है जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। अधिकतर लोग नाशप​ती के ​छिलके उतार कर खाना पसंद करते है लेकिन आपको शायद ही पता हो कि जितना लाभ हमें नाशपती को खाने से मिलता है उतना ही उसके छिल​कें को खाने से भी होता है। नाशपती में पाए जाने वाला फाइबर हमारे पाचन तंत्र के लिए अत्यधिक फायदेमंद होता है।

ऐसा माना जाता है कि नाशपती में अत्यधिक मात्रा में आयरन पाया जाता है जो हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढाता है। अगर किसी के शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होती है उसे नाशपती खाने की सला​ह दी जाती है साथ ही यह एनीमिया से पीड़ित व्यक्ति के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। नाशपती चेहरे के निखार लाने में बहुत कारगर माना जाता है ये चेहरे के किल मुहासे और दाग धब्बों जैसी गंभीर समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। नाशपती खाने से शरीर में कैल्श्यिम की कमी को पूरा करता है जो हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Gu6vti

No comments:

Post a Comment