Tuesday, December 4, 2018

कांग्रेस को जब हार दिखने लगती है तो वो भारतमाता का अपमान करने लगती है: मोदी

सीकर: सात दिसम्बर को प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावो के लिए प्रचार अपने चरम पर है और हर एक पार्टी ने पूर जोर लगा रखा है| इसी क्रम में बीजेपी ने सभी नेता राजस्थान में झोक रखे है| पीएम मोदी ने मंगलवार को सीकर में एक सभा को संबोधित किया| मोदी ने कहा की कांग्रेस को पता चल गया है की अब वो पांचो राज्यों में हार रही है और इसीलिए उसने भारतमाता का अपमान करना शुरू कर दिया है|


advertisement:


सर्जिकल स्ट्राइक की बात– मोदी ने कहा की “मुझे सीकर की इस धरती पर आकर बहुत गर्व हो रहा है| मोदी ने कहा कि चुनाव में अपनी पराजय को देखकर कांग्रेस के नामदार भारत माता का अपमान करने पर उतर आए हैं| इंडिया इज इंदिरा से लेकर के भारत मां की जय के बजाय सोनिया गांधी की जय बोलना नामदार का चरित्र है, हम तो जियेंगे भी भारत मां के लिए और मरेंगे तो भी भारत मां के लिए|  पाकिस्तान को तो पता चल गया कि सर्जिकल स्ट्राइक क्या होता है लेकिन भारत में बैठे पाकिस्तान के जन्मदाताओं को समझ नहीं आ रहा है| पूरी दुनिया में जब सेना का जवान चलता है तो लोग खड़े होकर ताली बजाकर उनका स्वागत करते हैं लेकिन हमारे देश में नामदार की पार्टी के नेता हमारे देश की सेना के अध्यक्ष को सडक़ छाप गुंडा कहते हैं|

आपको बता दे की सात दिसम्बर को चुनाव होने है और इसके लिए चुनाव प्रचार बुधवार को समाप्त हो जायेगे|



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2QeRFeX

No comments:

Post a Comment