
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य रूप जज के रूप में अपनी सेवान्यें दे चुके जस्टिस दीपक मिश्रा का विवादों में हमेशा ही नाम रहा और अब उन्हें लेकर एक और बड़ा बयान आया है| सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जस्टिस कुरियन ने कहा है की दीपक मिश्रा कही ना कही बाहरी लोगो से प्रभावित थे| वो राजनीति से प्रभावित होकर केस का आवंटन करते थे| ऐसा लगता था की उनके फैसलों को कोई नियंत्रण दे रहा है और खुद नहीं बोल रहे है| आपको बता दे की जस्टिस कुरियन ने बीते साल एक प्रेस कांफ्रेस भी की थी|
इस वजह से की कांफ्रेस– एक इंटरव्यू में जस्टिस कुरियन ने बताया कि यह वजह थी कि हम लोगों ने मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात की थी| हमने उन्हे पत्र लिखा और मिलकर कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट के गौरव को बरकरार रखें| लेकिन जब हमारे सारे प्रयास विफल हो गए तो हमने मीडिया के सामने प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का फैसला लिया| गौर करने वाली बात है कि जस्टिस कुरियन, जस्सिट जे चेलमेश्वर, जस्टिस रंजन गोगोई और जस्सिटस मदन बी लोकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सीजेआई पर कई आरोप लगाए थे| उन्होंने कहा की जब केसों को बाटा जाता था तो कही ना कही ये बात साफ़ दिखती थी की ये राजनीति से प्रभावित है| वो चुनिन्दा केसेस को कुछ चुनिन्दा लोगो को ही दिया करते थे| गौरतलब है कि इससे पहले जस्टिस कुरियन ने कहा था कि एक कानून का जानकार जब चुप्पी साध लेता है तो वह एक अपराधी से भी ज्यादा समाज को नुकसान पहुंचाता है| जस्टिस ने कहा कि कोर्ट के भीतर सही रवैये के साथ अपने काम को जुनून के साथ करना जबरदस्त अनुभव है, मैं गर्व के साथ सिर उठाकर कह सकता हूं कि मैंने अपना काम सबसे अच्छा किया है|
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Eafw9c
No comments:
Post a Comment