Tuesday, December 4, 2018

ना करें अंडे की भुर्जी का सेवन, सेहत के लिए हो सकता है हानिकारक

सामान्यतः अंडे से बनी हुई कई डिशेज हम बड़े चाव से खाते है. लेकिन इन्हे खाते समय आपको अत्यधिक सावधानी बरतने की भी आवश्यकता होती है. क्योंकि अगर अंडे की भुर्जी आपके श्वासनली में फंस गई तो आपकी दम घुटने से मौत हो सकती है. शायद आपको इस बात पर पूर्ण्तः यकीन नहीं होगा. लेकिन इस तरह का मामला इंग्लैंड में सामने आया है.


advertisement:


अंडे की भुर्जी खाने से मौत

आपको बता दे की इंग्लैंड में 86 वर्षीय रोमा बारकर चेस्ट में इन्फेक्शन के चलते हॉस्पिटल में दाखिल हुई थी. उनका वहां ट्रीटमेंट चल रहा था. हॉस्पिटल के सीनियर ऑफिशियल ने यह बताया कि लंच के वक्त अंडे की भुर्जी खा रही थी. तभी उन्हें खांसी उठना शुरू हो गई और उनकी सांसें टूटने लगीं. डॉक्टर ने उन्हें उल्टा करके खूब जमकर थपथपाया और मास्क लगाकर फंसे हुए डाइट को निकालने की कोशिश भी की. लेकिन वह दम तोड़ चुकी थीं.

क्या करें जब ऐसा कोई हादसा किसी के साथ हो जाए

सबसे पहले उस व्यक्ति को जो स्ट्रगल कर रहा है, उसे कफ निकालने और ब्लॉकेज क्लियर करने की कोशिश के लिए प्रेरित करें. व्यक्ति से कहें जो भी मुंह के अंदर है, उसे थूक दें. व्यक्ति की पीठ पर जोर से थपकियां दें. तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें.



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Qxp5o9

No comments:

Post a Comment