
बाजार में मिलने वाले अधिकतर कुकीज में अंडे का प्रयोग किया जाता है। ऐसे में आप अगर चाहें तो घर पर ही बिना अंडे के आलमंड कुकीज तैयार कर सकते हैं। आईए जानते हैं इसकी विधि के बारे में-
इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बाऊल में मक्खन और चीनी पाऊडर डाल कर ब्लेंड कर लें।
अब इसमें गेहूं का आटा, बादाम पाउडर, बेकिंग पाउडर, इलायची पाउडर, नमक और दूध मिलाकर दोबारा ब्लेंड करें। फिर इसे अच्छी तरह गूंथे। अब अपने हाथ में थोड़ा मिश्रण लें और हथेलियों से इसे कुकीज की शेप दें। कुकीज को बेकिंग ट्रे पर रख कर बादाम के साथ गार्निश करें।
इसके बाद इसे ओवन में 350°F/180°C पर 20 मिनट तक बेक करें। आपको एगलेस आलमंड कुकीज तैयार हैं।
आप इसे चाय के साथ स्वाद लेकर खा सकते हैं।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2SuwIcD
No comments:
Post a Comment