Sunday, March 10, 2019

पुरानी चाबियों का करें कुछ इस तरह इस्तेमाल

हर किसी के घर में ऐसी कुछ चाबियां जरूर होती हैं, जिनका कोई इस्तेमाल नहीं होता। लोग इसे बेकार समझकर बाहर फेंक देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो अब ऐसा न करें। अगर आप चाहें तो पुरानी चाबियों की मदद से भी बहुत कुछ बना सकते हैं और उनका फिर से इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-


advertisement:


पुरानी चाबियों से विंड चाइम्स बनाना एक अच्छा विचार हो सकता है। इसे अपने कमरे की खिड़की के पास लगाएं या फिर गार्डन में, यह देखने में काफी सुंदर लगेगा।

पुरानी चाबियां बच्चों के लिए भी बेहद यूजफुलह होती हैं। कई बार स्कूल प्रोजेक्ट में उन्हें अलग−अलग तरह का आर्टवर्क करना पड़ता है। ऐसे में पुरानी चाबियां काम आ सकती हैं। इनकी खूबसूरती निखारने के लिए आप इन पर पेंट करके या फिर कलरफुल पेपर आदि की मदद से डेकोरेटिव बना सकते हैं।

आप पुरानी चाबियों की मदद से घर में एक की-होल्डी भी बना सकते हैं। इस तरह चाबियों की मदद से आप चाबियां लटका सकते हैं। इसके लिए पहले पुरानी चाबियों को पलास की मदद से मोड़कर की−होल्डर का आकार दें। इसके बाद एक लकड़ी के टुकड़े पर सभी चाबियों को बराबर दूरी पर कील की मदद से लगाएं। आप की−होल्डर तैयार है। लकड़ी के दोनों सिरों पर छोटा छेद करें और दीवार पर कील ठोकें। अब इन कीलों में की−होल्डर को टांगे।

कमरे को सजाने में भी पुरानी चाबियों की मदद ली जा सकती है। इसके लिए आप पुरानी पुरानी चाबियां आपके घर के इंटीरियर में चार-चांद लगाने का माद्दा रखती हैं। इसके लिए चाबियों को अलग−अलग तरह से कलर करके उन्हें डेकोरेटिव तरीके से दीवार पर लगाएं या फिर एक बोर्ड पर उन्हें चिपकाकर एक वॉलपीस तैयार करें और दीवार पर सजाएं।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2HrGPfR

No comments:

Post a Comment