Sunday, March 10, 2019

ऑफिस पार्टी में रखें इन बातों का ध्यान, नहीं तो पड़ेगा पछताना

ऑफिस एक ऐसी जगह है, जहां पर व्यक्ति अमूमन काम की बातें ही करता है। लेकिन जब कभी
ऑफिस में पार्टी होती है तो लोग जमकर मजे उठाते हैं। हालांकि इस दौरान कुछ बातों का विशेष तौर पर ध्यान रखना होता है। तो चलिए जानते हैं ऑफिस पार्टीज के कुछ डूज एंड डोंट्स के बारे में-
पार्टी के लिए तैयार होते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसके लिए कोई थीम तय तो नहीं की गई है। अगर ऐसा है तो उसके अनुसार ही तैयार होकर जाएं। इससे सबके बीच एकता की भावना मजबूत होती है।


advertisement:


यह सच है कि पार्टी मनोरंजन और आनंद प्राप्त करने के लिए ही होती है। लेकिन ऑफिस पार्टी में हंसी-मजाक व मस्ती करते हुए भी अपनी सीमाओं का ध्यान रखें। कुछ भी हो, आपके वरिष्ठजन आप पर नजर रख ही रहे होंगे। कई बार पार्टियों में मजाक के बीच झगड़ा भी हो उठता है। ऑफिस पार्टी में तो ऐसा कतई नहीं होना चाहिए क्योंकि आखिर आपको इन्हीं लोगों के बीच रोज काम करना है।

आप पार्टी में आए हैं, तो यहां अपने फोन में व्यस्त न रहें। एक तो ऐसा कर आप पार्टी का आनंद लेने से वंचित रह जाएंगे। साथ ही इससे अन्य लोगों को यही संदेश जाएगा कि आप पार्टी में आकर खुश नहीं हैं, मन मारकर यहां आए हैं। इससे आपकी छवि अच्छी नहीं बनेगी। बहुत जरूरी हो, तो ही कोई कॉल रिसीव करें या किसी मैसेज का जवाब दें।

ऑफिस पार्टियां नेटवर्किंग बढ़ाने का एक बेहतरीन मौका होती हैं। इसलिए इसे हाथ से जाने न दें। ऑफिस में काम के बीच आप जिन लोगों से ज्यादा बात नहीं कर पाते, उनसे भी यहां फुर्सत में लंबा वार्तालाप कर सकते हैं। इस प्रकार आप उन लोगों को भी एक व्यक्ति के रूप में जानने लगते हैं, जिन्हें अभी तक आप केवल पदाधिकारी के रूप में जानते थे। यह नेटवर्किंग आपके करियर के भविष्य के लिहाज से भी उपयोगी साबित हो सकती है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2VIXuzi

No comments:

Post a Comment