
कुत्ता एक ऐसा जानवर है जो पूरी दुनिया में अपनी वफादारी के कारण प्रसिद्ध है। अक्सर लोग घरों में इनका पालन एक सदस्य की तरह करते हैं। लेकिन क्या आप अपने प्यारे पालतू जानवर के बारे में सबकुछ जानते हैं। नहीं न, तो चलिए आज हम आपको इसके बारे में कुछ मजेदार बातें बताते हैं-
एक कुत्ते की औसत आयु करीबन 11 वर्ष होती है। लेकिन उसका दिमाग केवल 2 वर्ष के बच्चे जितना ही होता है।
दांतों के मामले वे मनुष्य से आगे होते हैं। जहां मनुष्य के दांत 36 होते हैं, वहीं एक वयस्क कुत्ते के 42 दांत होते हैं।
गर्मी के मौसम में कुत्ते को सिर्फ नाक और पंजों पर ही हिस्सा आता है।
आपको शायद जानकर हैरानी हो लेकिन कुत्तों का खून 13 प्रकार का होता है जबकि इंसानों के खून के 4 प्रकार होते हैं।
कुत्ता अपनी भावनाओं को अपनी पूंछ से व्यक्त करता है। अगर वह अपनी पूंछ दाईं ओर हिलाएं मतलब वह खुश हैं और बाईं ओर हिलाएं मतलब गुस्सा हैं।
कुत्ते भी इंसान की तरह सपने देख सकते हैं। कभी आप ध्यान देंगे तो पाएंगे कि कुत्ते सोते हुए अपने पैर ऐसे हिलाते हैं जैसे किसी के पीछे भाग रहे हो।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2UWLrmg
No comments:
Post a Comment