
ममता बनर्जी ने समाज सुधारक ईश्वर चंद विद्यासागर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने के लिए बीजेपी की आलोचना की है। ममता बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि पूरी घटना भाजपा द्वारा पूर्व नियोजित थी।
शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों और समाज के सभी वर्गों के लोगों ने शैक्षणिक संस्थान में ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की निंदा की है। विपक्षी वाम मोर्चे ने इस घटना के विरोध में कोलकाता में एक रैली निकाली।
विद्यासागर कॉलेज के शिक्षक भी इस घटना की निंदा करते हुए धरने पर बैठे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे भाजपा की पूर्वनियोजित योजना बताया। दूसरी ओर भाजपा ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस समर्थित शरारती तत्वों ने रोड शो के दौरान हमला किया।
यह भी पढ़ें: ममता ने भाजपा से बदला लेने की बात कही थी और 24 घंटे के अंदर अमित शाह के रोड शो के दौरान हुईं हिंसक घटनाएं
from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2JFrAku
No comments:
Post a Comment