Monday, May 27, 2019

हाई सोडियम के सेवन से सेहत हो सकती है बुरी तरह से प्रभावित

गलत खान पान के कारण आजकल काफी लोग कई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कैल्शियम,आयरन,पोटाशियम,विटामिन डी,खनिज पदार्थों के अलावा सोडियम भी बहुत जरूरी है। शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ने पर आपको सेहत से जुड़ी कई प्रॉब्लम का सामना करना पड़ सकता है। आज हम आपको बताएंगे किन चीज़ों के सेवन से आपके शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ती है।

पैक्ड फल और सब्जियां का सेवन कम से कम करें इसमें सोडियम की काफी मात्रा होती है। ज्यादा मात्रा में इनका सेवन करने से सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है।पनीर में भी सोडियम का मात्रा ज्यादा होती है। इससे बनी चीजों जैसे पिज्जा आदि का  ज्यादा मात्रा में सेवन करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है।

सी फूड के सेवन से आप दिल से जुडी प्रॉब्लम से बचे रहते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें सोडियम की काफी मात्रा होती है। ज्यादा मात्रा सी फूड का सेवन आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।



from हेल्थ – Navyug Sandesh http://bit.ly/2HWwqHG

No comments:

Post a Comment