Saturday, May 4, 2019

अमेठी में ग्राम प्रधानों को वोट के नाम पर बीस हजार रुपये दे रही है बीजेपी: प्रियंका गाँधी

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी अमेठी में चुनाव प्रचार कर रही है| इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर एक बड़ा आरोप लगाया| प्रियंका ने कहा की अमेठी में ग्राम प्रधानो और सरपंचो को वोट के बदले बीजेपी बीस-बीस हजार रुपये दे रही है| अमेठी में गलत हो रहा है| आपको बता दें की इस सीट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी उम्मीदवार हैं|

स्मृति पर आरोप– अमेठी में प्रचार के आखिरी दिन प्रियंका गांधी ने स्मृति ईरानी पर जमकर हमला बोला| उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी अमेठी में आकर नाटक कर रही हैं, वह 16 बार अमेठी आई हैं जबकि आपके सांसद राहुल गांधी यहां दोगुना बार आए हैं| प्रियंका ने कहा कि ईरानी देश भर की मीडिया बुलाकर यहां जूते बंटवा रही हैं| ये आपका अपमान करना चाहती हैं कि अमेठी के लोगों के पास जूते नहीं हैं| लेकिन वे समझ नहीं पाईं कि अमेठी की जनता क्या है| प्रियंका ने कहा की बीजेपी वालों को लगता है की अमेठी के प्रधान को वो बीस हजार रुपये में खरीद लेनेग| ये वाकई हसने वाली बात है| जब पांच साल के कामों का हिसाब देने की वक्त आया तब ऐसे ऐसे काम किये जा रहे हैं|

आपको बता दें की राहुल गाँधी की जगह प्रियंका गाँधी लगातार अमेठी में चुनाव प्रचार कर रही हैं|

 



from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2WoLlQO

No comments:

Post a Comment